अस्पताल में कपड़े बदल रही थी लेडी डॉक्टर, इस ‘चोर’ चीज पर पड़ गई नजर
अलीगढ़। यूपी के (एएमयू) अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय किसी न किसी मामले में अकसर विवादों में घिरा रहता है । इस बार अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में एक नया मामला सामने आया है जहा एक महिला डॉक्टरों ने गंभीर आरोप लगाया है। महिला डॉक्टरों का चेंजिग रूम में कपड़े बदलते समय किसी ने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया है। इस मामले में महिला डॉक्टरों ने (एएमयू) प्रशासन को शिकायत दर्ज कराई है। एएमयू प्रशासन ने चार सदस्यीय कमेटी जांच शुरू कर दी है। एएमयू प्रशासन ने चार सदस्यीय कमेटी जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा हैं कि चेंकिंग रूम चारों ओर से पैक तो हैं, लेकिन ऊपर से खुला हैं। इसका एक रास्ता कैंटीन तो दूसरा रास्ता सिक्योरिटी ऑफिस की तरफ निकलता हैं। बीती 11 अक्टूबर की दोपहर एक रेजिडेंट डॉक्टर चेंकिंग रूम में ड्रेस बदल रही थी। इसी बीच उसको ऊपर वीडियो बनाता एक हाथ नजर आया। उसने गौर से देखा तो साफ नजर आया कि कोई उसकी वीडियो बना रहा हैं। उसे देखते ही महिला डॉक्टर चीखने लगी। आवाज सुन कर अन्य डॉक्टर इकठ्ठे हो गए। डॉक्टर तुरंत ऊपर छत पर पहुंचे जहां एक कैंटीन भी है।
डॉक्टरों ने चेकिंग की लेकिन वीडियो बनाने वाला पकड़ में नहीं आया। महिला डॉक्टरों ने इस मामले की लिखित शिकायत एएमयू प्रशासन को दी है। महिला डॉक्टरों का कहना था कि न जाने कितने समय से उनकी वीडियो बनाई जा रही होगी, तत्काल उन लोगों को पकड़ा जाए। इससे पहले के भी वीडियो पाए जाते हैं तो वे सब डिलीट किए जाएं।