मुशर्रफ का दिल्ली कनेक्शन

परवेज मुशर्रफ का परिवार बंटवारे से पहले भारत में रहने के दौरान भी काफी संपन्न था। उनके दादा टैक्स कलेक्टर थे और पिता ब्रिटिश हुकूमत में बड़े अधिकारी थे। मुशर्रफ का जन्म 11 अगस्त 1943 को पुरानी दिल्ली के दरियागंज स्थित पुश्तैनी घर में हुआ था।

साल 1947 के बंटवारे के वक्त उनका परिवार पाकिस्तान चला गया था। इससे पहले तक उनकी फैमिली दिल्ली में ही रहती थी। पाकिस्तान जाने से पहले उन्होंने अपने बचपन के शुरुआती चार साल यहीं बिताए थे।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति के रूप में अपनी पहली भारत यात्रा के दौरान उन्होंने दरियागंज में अपनी पैतृक संपत्ति देखने गए थे और वहां रहने के दौरान अपने 'दोस्तों' और 'पड़ोसियों' से भी बातचीत की थी।

साल 2005 में उनकी मां बेगम जरीन (जिनका 2021 में निधन हो गया) जब भारत यात्रा पर आईं थीं तो उन्होंने अपने बेटे जावेद और मुशर्रफ के बेटे बिलाल के साथ अपने पैतृक घर का दौरा किया था।