KING खान फिर करेंगे “चक दे इंडिया”, मिली ये जानकारी
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने जाहिर किया है कि उनका दिल हॉकी के लिए धड़कता है। हॉकी के प्रति अपने प्यार को शाहरुख ने सोशल मीडिया पर भी जाहिर किया है। शाहरुख खान एक बार फिर से चक दे इंडिया कहने जा रहे हैं। वैसे कई साल बीतने के बावजूद सुपरस्टार की ये फिल्म दर्शकों के जेहन से उतरी नहीं है। हालांकि इस बार शाहरुख खान पर्दे पर नहीं बल्कि रियल मैदान में चक दे इंडिया करते नजर आएंगे और वह भी इंडियन हॉकी टीम के खिलाड़ियों के साथ। दरअसल भारतीय हॉकी टीम के प्लेयर्स ने शाहरुख खान को अपने साथ हॉकी खेलने के लिए इंवाइट किया है। टीम ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें तमाम खिलाड़ी शाहरुख खान को मैदान में उनके साथ हॉकी खेलने के लिए बुला रहे हैं और साथ ही चक दे के जरिए अपने लिए सपोर्ट भी मांग रहे हैं। प्लेयर्स ने किंग खान से कहा है कि वे दिखा दें कि उनका दिल अभी तक हॉकी के लिए धड़कता है। तो क्या शाहरुख खान उनके साथ मैदान में हॉकी खेलने के लिए उतरेंगे!
@iamsrk Sir aap to hockey khel chuke ho. Main aur poori Indian team to ye jaanti hi hai that your #HeartBeatsForHockey. Kya aap #HWC2018 ka hissa banoge? Kya aap hamein support karne maidan mein uttroge? Pls duniya ko bhi ye bata do ki aapka dil ab bhi hockey ke liye dhadakta hai pic.twitter.com/dj306ZbMnB
— Manpreet Singh (@manpreetpawar07) October 9, 2018
इस वीडियो के जवाब में शाहरुख खान ने ट्विटर पर लिखा है – नेकी और पूछ-पूछ। मुझे बोलने की देर है भाई और मैं कूद कर पहुंच जाऊंगा! हॉकी देश की शान है और मैं अपनी ओर से टीम को शुभकामनाएं देता हूं। मेरे बारे में सोचने के लिए बहुत शुक्रिया और हां, मेरा दिल हॉकी के लिए बहुत तेजी से धड़कता है।
तो अब इंतजार रहेगा कि शाहरुख खान कब हॉकी टीम के साथ खेलने के लिए मैदान में उतरते हैं और कितने गोल करते हैं! बेशक ये मैच बॉलीवुड और हॉकी प्रेमियों के लिए लंबे अर्से तक यादगर रहेगा।