बेटे तैमूर की फोटो ने किया पिता सैफ को परेशान, ले लिया बड़ा फैसला, देखे VIDEO
मुंबई. सैफ अली खान और करीना के छोटे नवाब तैमूर अली खान की क्यूट फोटोज का उनके फैन्स इंतजार करते हैं। इन फोटोज के कारण ही तैमूर आज सबसे पॉपुलर स्टारकिड हैं। लेकिन, रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ ने तैमूर के फोटोज क्लिक करने पर बैन लगाया दिया था। हालांकि, ताजा अपडेट की मानें तो सैफ ने बैन नहीं लगाया है बल्कि तैमूर की फोटोज क्लिक करने पर कुछ शर्तें लगाई है।
वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक सैफ ने फोटोग्राफर्स से रिक्वेस्ट की है कि वह तैमूर की फोटोज तभी क्लिक जब करीना या वह खुद बच्चे के साथ हो। तैमूर जब अकेले हो या प्लेस्कूल जाए तब उसकी फोटो क्लिक न करें। सैफ ने फोटोज पर पूरी तरह से बैन लगाने की बात को खारिज किया है। सैफ ने कहा कि फोटोग्राफर्स पर बैन लगाना उनके हाथों में नहीं है।
सैफ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि- तैमूर लगातार फोटोग्राफर के कैमरों की नजर में रहते हैं। तैमूर की आए दिन एक या दो फोटो खींचकर वायरल की जाती है। ऐसे में अब तैमूर को भी इसकी आदत हो गई है। उनका नाम पुकारने पर फोटोग्राफर को वह रिएक्शन भी देने लगा है।
दिवाली सेलिब्रेशन की फोटो वायरल
तैमूर की प्री दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में तैमूर अली खान, करीना, इनाया और सोहा अली खान नजर आ रहे हैं। सभी ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं।
तैमूर इस सेलिब्रेशन में ऑरेंज कलर के कुर्ते में नजर आ रहे हैं। हालांकि, तैमूर के चेहरे को देखकर लग रहा है कि छोटे नवाब फोटो खिंचवाने के मूड में नहीं है। वहीं, तैमूर की बहन इनाया ने रेड और ऑरेंज कलर की लेहंगा चोली में नजर आ रही हैं। दोनों ही अपनी मां के गोद में बैठे हैं। दोनों ही इस फोटो में बहुत क्यूट नजर आ रहे हैं।
हैलोवीन फोटो वायरल
हैलोवीन के मौके पर भी तैमूर की फोटो सामने आई थीं। तैमूर ब्लैक टीशर्ट में नजर आए जिसमें ड्रैक्युला जैसा कार्टून बना था। तैमूर इस हैलोवीन स्पेशल टी शर्ट में बहुत ही क्यूट लग रहे थे। तैमूर ने कैमरा के सामने पोज भी दिए।
तैमूर के पास मौजूद सभी कैमरामैन्स उन्हें हाय-हैलो कहने लगे। तैमूर ने वापस जाते समय काफी देर तक हाथ हिलाते हुए सभी को बाय कहा। इसके अलावा सोहा अला खान ने तैमूर की बहन इनाया की भी फोटो शेयर की। फोटो में इनाया क्यूट नजर आ रही हैं।