पुलिस के जवान के पास है अब नया काम, चला रहे रोडवेज की बस..
गुरुग्राम: आपको भी इस खबर को पढ़ कर हैरानी होगी और हो भी क्यों न हो, बात ही ऐसी है. कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण राज्य में परिवहन व्यवस्था काफी प्रभावित हुई है। हड़ताल के कारण आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने इस हड़ताल के चलते पुलिसकर्मियों को डूयटी पर लगाया है। राज्य के पुलिसकर्मी रोडवेज की बसें चला रहे हैं। निजीकरण के खिलाफ रोडवेज कर्मचारियों ने यह हड़ताल बुलाई है।
सिरसा में एक पुलिसकर्मी ने एनएनआई को बताया, ‘स्थानीय रूट पर यात्रियों को कोई दिक्कत ना हो इसलिए 25 पुलिसकर्मियों को बसें चलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।’ दो दिन तक तय हड़ताल का गुरुवार को तीसरा दिन था लेकिन कर्मचारियों ने इस हड़ताल को दो और दिन आगे बढ़ा दिया है जिस वजह से जनता को आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं।
Sirsa: Police personnel drive Haryana State Roadways buses as Roadways employees are on a strike against privatisation of the state's transport system. Police personnel say, "25 personnel deputed to drive buses on local routes so that there's no inconvenience is caused to public" pic.twitter.com/bqpOCxtkbJ
— ANI (@ANI) October 18, 2018
हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों से हड़ताल समाप्त करने का आग्रह किया था जिसका उन पर कोई असर होता हुआ दिख नहीं रहा है। स्थानीय खबरों की मानें तो कुछ जगहों पर बसें बिना कंडक्टर के भी चलाई गईं।
इस हड़ताल के चलते परिवहन विभाग को भी भारी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। कुछ कर्मचारियों को राज्य सरकार ने कारण बताओं नोटिस भी जारी किया है।