आलिया भट्ट साल 2018 में काफी चर्चा में रही | उनकी फिल्म ‘राजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन किया, और अपनी एक्टिंग से आलिया ने सभी का दिल खुश कर दिया | आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म का नाम है ‘ब्रह्मास्त्र’ | यह एक बड़ी स्टार कास्ट वाली फिल्म है, फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग चल रही है |
Third party image reference
लेकिन आज बात फिल्म की नहीं बल्कि आलिया की पर्सनल लाइफ की, दरअसल हाल ही में वो एक लड़के के साथ रेस्टोरेंट में डिनर करते हुए नजर आई थी | आप इन तस्वीरों में देख सकते हो कि बिखरे हुए बालों में वह किसी परी से कम नहीं लग रही है | यह तस्वीरें इंटरनेट पर जोरों-शोरों से वायरल हुई हैं, कुछ लोगों ने इस लड़के को आलिया भट्ट का बॉयफ्रेंड समझ लिया |
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक साथ बड़े पर्दे पर रोमांस करते हुए दिखेंगे | इस फिल्म में सुपरस्टार नागार्जुन की नजर आने वाले हैं | आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने रिलेशन को लेकर भी काफी चर्चा में बने हुए हैं | अब देखना यह होगा कि क्या रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आने वाले समय में शादी करते हैं या नहीं | अगर ऐसा होता है तो यह जोड़ी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और क्यूट जोड़ों में से एक होगी |