मुंह दिखाई में बहू श्लोका को नीता अंबानी का गिफ्ट, कीमत है सिर्फ 300 करोड़ !
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता शादी के शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने अपनी गर्लफ्रेंड श्लोका मेहता से 9 मार्च को शादी हुई थी. इस शादी में देश ही नहीं विदेश के तमाम मेहमान शामिल हुए थे। उद्योग जगत के अलावा राजनीति, सिनेमा और खेल जगत की नामचीन हस्तियों ने शादी में शिरकत की थी। आकाश अंबानी की शादी गुजराती रीति-रिवाज से हुई है।
बताते चले अंबानी परिवार में हुई आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की शादी की चर्चा पूरी दुनिया में हुई थी। इस शादी की भव्यता की खबरें अखबारों से लेकर टीवी तक पर खूब चली थीं। शादी के वीडियोज और फोटोज कई दिन तक सोशल मीडिया पर छाए रहे थे। मुकेश अंबानी ने इस शादी में कोई कमी नहीं रहने दी थी।
https://www.instagram.com/p/Bu3-F5XlMn_/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_camera
इस बीच बताते चले हाल ही में श्लोका की मुंह दिखाई की रस्म का आयोजन किया गया। मीडिया की रिपोर्ट्स की मानें तो मुंह दिखाई की रस्म में सास नीता अंबानी ने बहू को तोहफे में हीरे का हार दिया है, जिसकी कीमत 300 करोड़ रुपए है। मिली जानकारी के अनुसार नीता अपनी बहू को कोई ऐसा गिफ्ट देना चाहती थीं, जो बेहद खास हो। काफी चीजें देखने बाद उन्होंने श्लोका के लिए हीरों का हार पसंद किया। रिपोर्ट्स की मानें तो पहले वो अपने परिवार की विरासत वाला सोने का हार बहू को देने वाली थी।
– श्लोका को जो हार मिला है, उसमें लगे हीरे दुनिया के सबसे महंगे हीरों में से हैं। अपनी डिजाइन और बनावट के चलते इस ‘L’Incomparable नेकलेस की कीमत 300 करोड़ रुपए है। नीता के अलावा श्लोका की ननद यानी ईशा अंबानी ने भी अपने भाई-भाभी को एक आलीशान बंगला गिफ्ट में दिया है।