फिर बढ़े दूध के दाम : पराग 3 रुपए लीटर महंगा हुआ, चार महीने में इतने रुपए बढ़ा रेट

यूपी की सबसे बड़ी डेरी कंपनी लखनऊ दुग्ध संघ (पराग) ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए इहै। दूध के दाम में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले अमूल ने भी अपने रेट बढ़ाए थे। तभी से चर्चा चल रही थी पराग भी पराग रेट बढ़ा सकता है। प्रवक्ता डीपी सिंह ने बताया कि महाप्रबंधक डा.मोहन स्वरूप ने इसका आदेश जारी कर दिया है। दलील है कि बढ़ती महंगाई की वजह से यह फैसला किया गया है।

पराग गोल्ड एक लीटर का पैक अब 63 की जगह 66 रुपए में मिलेगा। जबकि आधा लीटर का दाम 32 रुपए की जगह 33 रुपए होगा। इसके अलावा पराग टोंड दूध अब 51 रुपए की जगह 54 रुपए प्रतिलीटर होगा। यहां भी आधा लीटर का पैक 26 की जगह 27 रुपए का होगा। उसके अलावा पराग स्टैंडर्ट के आधा लीटर का पैक 29 रुपए का होगा।

17 अक्टूबर को बढ़ा था रेट

चार महीने अंदर अब 5 रुपए रेट बढ़ गए है। इससे इससे पहले 17 अक्टूबर 2022 को रेट बढ़ाया गया था। तब 61 रुपए वाला दूध 63 रुपए किया गया था। इसके अलावा शुद्ध देसी घी से बनाई जा रही मिठाइयों के दाम में 100 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी।

पराग की मिठाई जो पहले 400 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रही थी। उसको बढ़ाकर 500 रुपए प्रति किलो कर दिया गया था। पराग में कार्यरत एक कर्मचारी ने बताया कि पिछले दिनों बढ़ी महंगाई के बाद लागत बढ़ गया है। इसकी वजह से सभी दूध कंपनियों पर बोझ बढ़ने लगा था। ऐसे में मुनाफा बढ़ाने के लिए यह रेट बढ़ाया गया है।

30 फीसदी तक आ सकता है ट्रांसपोर्ट खर्च

पराग के एक सीनियर अधिकारी ने बताया, ”करीब 30 फीसदी तक खर्च ट्रांसपोर्ट का आता है। इसमें दूध पहुंचाने से लेकर डेयरी वालों के यहां से दूध एकत्र करने का काम शामिल है। पिछले कुछ महीने से यह खर्च लगातार बढ़ रहा था। अमूल्य के रेट बढ़ाने के बाद बाकी कपंनियों पर भी दबाव था।”

Follow us

7,200FansLike
10,100SubscribersSubscribe

Get the daily news update & become a part of our community.

Latest stories

You might also like...