दिग्गज जर्मन सॉफ्टवेयर कंपनी अब करेगी 3,000 कर्मचारियों की छंटनी, इस बिजनेस पर देगी ध्यान

दिग्गज जर्मन सॉफ्टवेयर कंपनी SAP ने गुरुवार को कहा कि उसने इस साल लगभग 3,000 नौकरियों में कटौती की योजना बनाई है। इसके साथ ही ये कंपनी भी उन वैश्विक तकनीकी कंपनियों में शामिल हो गई है जो नौकरी में कटौती और छंटनी कर रही हैं।पारंपरिक सॉफ्टवेयर और क्लाउड आधारित कंप्यूटिंग सेवाएं प्रदान करने वाले वाल्डोर्फ आधारित समूह ने कहा कि अपने मुख्य व्यवसाय को मजबूत करने और दक्षता सुधारने के लिए “लक्षित पुनर्गठन कार्यक्रम” की योजना बनाई है।

कंपनी में हैं एक लाख से ज्यादा कर्मचारी

2022 की कमाई की रिपोर्ट का खुलासा करते हुए कहा कि कंपनी की नई योजना से SAP के लगभग 2.5 प्रतिशत कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं।SAP के पास दुनियाभर में लगभग 1.2 लाख कर्मचारी हैं। इस आंकड़े के मुताबिक लगभग 3,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाएगा।लोगों को नौकरी से निकालने का SAP का कदम मेटा, अमेजन, गूगल, IBM और माइक्रोसॉफ्ट जैसे अन्य टेक दिग्गजों की तरह ही है।

मंदी से बचने तरीका

विश्व की दिग्गज टेक कंपनियों ने आर्थिक मंदी का सामना करने के लिए लोगों को नौकरी से निकालने का ही रास्ता चुना है। ये कंपनियां कुछ महीनों के भीतर हजारों लोगों की छंटनी कर चुकी हैं।SAP ने कहा कि लोगों को नौकरी से निकालने के बाद उन्हें 2023 की शुरुआती तिमाही में नुकसान होगा, लेकिन 2024 से उन्हें 30-35 करोड़ यूरो के वार्षिक बचत की उम्मीद है। जो रणनीतिक विकास क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देने में मदद करेगा।

सहायक कंपनी बेचेगी SAP

SAP अपनी सहायक कंपनी क्वाल्ट्रिक्स को भी बेचने की तैयारी में है। ये कंपनी मार्केट रिसर्च सॉफ्टवेयर में माहिर है। इसके बाद SAP अपने मुख्य बिजनेस क्लाउड पर अधिक ध्यान देगी।वर्ष 2022 के लिए SAP ने 3,000 करोड़ यूरो के राजस्व की घोषणा की, जो एक साल पहले की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है। 2022 में SAP का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 2021 की तुलना में 2 प्रतिशत कम होकर लगभग 800 करोड़ रुपये रहा।

क्या है SAP?

SAP की स्थापना 1972 में हुई थी। पहले इसका नाम सिस्टम एनालिसिस प्रोग्राम डेवलपमेंट था जो बाद में SAP नाम से पहचाना जाने लगा।ये विभिन्न कंपनियों और उद्योगों के लिए ऐसे समाधान वाले सॉफ्टवेयर बनाते हैं जिनकी मदद से कंपनियां डाटा की ठीक प्रोसेसिंग कर सही जानकारी पाती हैं। जिससे पूरे संगठन को भी सही जानकारी मिल पाती है।वर्ष 2023 के लिए SAP को परिचालन लाभ में 10 से 13 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है।

Follow us

7,200FansLike
10,100SubscribersSubscribe

Get the daily news update & become a part of our community.

Latest stories

You might also like...