नए सुबह नयी किरण के साथ नए साल 2019 का आगाज़ हो चुका है देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश भर में न्यू ईयर 2019 का जश्न मनाया जा रहा है। हमारे देश ही नहीं दुनिया भर के लोग नव वर्ष का स्वागत हर्षोल्लास के साथ कर रहे हैं। अब कैलेंडर पर तारीख और साल बदल चुका है. नए साल यानी 1 जनवरी की पहली सुहानी सुबह का नजारा भी मन मोह लेने वाला है. हालांकि दुनिया भर में नए साल का जश्न मनाने की परंपरा और अंदाज अलग-अलग हैं,
#WATCH Australia's Sydney welcomes the new year with spectacular fireworks. pic.twitter.com/SI0gzC33bq
— ANI (@ANI) December 31, 2018
दुनियाभर में नए साल का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शहर में लोगों ने खूब आतिशबाजी की। सिडनी में इस बार सबसे अधिक आतिशबाजी हुई। पूरा शहर रोशनी से सराबोर हो गया। आसमान undefined12 मिनट तक रोशनी से जगमगाता रहा। इसके लिए विशेष लाइट इफेक्ट्स का प्रयोग किया गया। उस पल का आनंद लेने के लिए 15 लाख से अधिक लोग हार्बर ब्रिज और पार्कों में जमा हुये थे।
2019 में स्वदेशी भाषाओं का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष के तौर पर मनाने व मूल विरासत के जश्न के लिए हार्बर ब्रिज पर एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पुल के खंभों पर एनिमेशन प्रस्तुत किए गए। हांगकांग में भी नए साल पर शानदार नजारा देखने को मिला, सैकड़ों हजारों लोग 10 मिनट तक शानदार आतिशबाजी देखने के लिए विक्टोरिया हार्बर के दोनों तरफ सड़कों पर जमा हुये थे, जिसके लिए 18 लाख अमेरिकी डॉलर खर्च किया गया।
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में नववर्ष के अवसर पर सरकार द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 500 से अधिक जोड़ों ने शादी की। हालांकि हाल ही देश में आयी भयंकर सुनामी में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि के रूप में आतिशबाजी रद्द कर दी गई।
#WATCH Fireworks light up North Korea's Pyongyang welcoming New Year 2019. (Source: Reuters) pic.twitter.com/UMOAk3yF3S
— ANI (@ANI) December 31, 2018
जापान में लोगों ने मंदिर जाकर नए साल का स्वागत किया। भीड़ को संभालने और किसी अनहोनी से बचने के लिए हर जगह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। रूस में भी नए साल पर लोगों ने जमकर जश्न मनाया। पूरे मास्को में जगह-जगह स्वागत समारोह आयोजित किए जा रहे हैं और मस्तीबाजों के लिए 1,000 से ज्यादा आइस रिंक को खोल दिया गया है।
#WATCH: France's Paris welcomes the new year with spectacular fireworks. #NewYear2019 pic.twitter.com/j2YpTjAZ3d
— ANI (@ANI) December 31, 2018
फ्रांस की राजधानी पेरिस में चैंप्स-एलीसी में भाइचारे की थीम के साथ ‘लाइट एंड साउंड शो’ का आयोजन किया गया। इसी तरह जर्मनी में लोग नए साल का स्वागत कर रहे हैं। बर्लिन में ब्रांडेनबर्ग गेट में संगीत समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। ब्रेक्जिट को लेकर विवाद के बीच ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भी लोग नए साल के जश्न की तैयारी कर रहे हैं।
Athens: Greece ushers in the new year with celebratory fireworks. #NewYear2019 pic.twitter.com/BuQTWENEBf
— ANI (@ANI) December 31, 2018
दुबई में लोग दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर आतिशबाजी का मजा ले रहे हैं।
#WATCH: Dubai welcomes the new year 2019 pic.twitter.com/HOIT9GAXLE
— ANI (@ANI) December 31, 2018
ब्राजील के रियो डि जेनेरो में पहाड़ के चोटी पर स्थित प्रसिद्ध क्राइस्ट द रिडीमर को 3डी वाले विशेष लाइटों से सजाया गया, जिसके बाद शहर के कोपाकबाना समुद्र तट पर लाखों लोग नए साल का जश्न मना रहे हैं और रात होने तक पार्टी कर रहे हैं।