MI के खिलाड़ी ने बिना देखे हिट की ‘बुल्स आई’, लोगों को नहीं हुआ यकीन, देखें VIDEO
मुंबई इंडियंस की टीम इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 12वें संस्करण में बुधवार को अगले मैच में अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में किंग्स एकादश पंजाब का सामना करेगी। मुम्बई और पंजाब दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। पंजाब ने जहां अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को मात दी थी। मुंबई भी इस मैच में हैदराबाद को ही हराकर आ रही है। उस मैच में अल्जारी जोसेफ ने छह विकेट लेकर हैदराबाद को हार के लिए विवश कर दिया था।
पंजाब ने अपने आखिरी तीनों मैच घर में खेले हैं और जीत हासिल की है। दोनों टीमों के लिए यह मैच अपनी लय को बनाए रखने के लिहाज से बेहद जरूरी है। पंजाब ने सोमवार को हैदराबाद को मात दे अंकतालिका में तीसरा स्थान हासिल किया है। जबकि मुंबई की टीम इस समय अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है।
इस बीच बताते चले मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो इस समय फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. यह वीडियो आईपीएल में सूर्यकुमार की टीम मुंबई इंडियंस ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है, इसमें सूर्यकुमार डार्ट्स के खेल में हिस्सा ले रहे हैं. वे टारगेट की ओर देख बिना ही निशाना साधते हैं और पहले ही प्रयास में उनका निशाना सीधा बुल्स आई पर लगता है|
मुंबई इंडियंस ने अपने पोस्ट के साथ मैसेज में लिखा
‘एक प्रयास, लक्ष्य की ओर देखा तक नहीं और सूर्यकुमार ने बुल्स आई को हिट किया? पल्टन, आप क्या सोचते हैं यह वास्तविक (Real)है या फर्जी ‘मुंबई इंडियंस की ओर से रहस्यमय अंदाज में मैसेज लिखना था कि लोगों ने अपना-अपना अनुमान लगाना शुरू कर दिया. जहां कुछ फैंस ने सूर्यकुमार के इस निशाने को रियल माना, वहीं कुछ इस पर संदेह जताने से भी नहीं चूके|
1 attempt, no-look… @surya_14kumar hits the Bullseye 🎯
Paltan, what do you think? Fake 😂 or Real 🤔#OneFamily #CricketMeriJaan #MumbaiIndians pic.twitter.com/6WlkSnntrP
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 8, 2019
गौरतलब है कि डार्ट्स एक खेल हैं जिसमें वृताकार टारगेट को दीवार पर फिक्स करके इस पर छोटे-छोटे मिसाइल से निशाना साधा जाता है. टारगेट के सेंटर पॉइंट पर निशाना साधना बेहद मुश्किल होता है, इसे ‘बुल्स आई’ भी कहा जाता है. दिखाए गए वीडियो में सूर्यकुमार ने बुल्स आई पर ही सटीक निशाना (?) साधा है.
MI के ज्यादातर फैंस ने इसे रियल मानते हुए सूर्यकुमार की क्षमता पर यकीन जताया. गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस टीम के प्रमुख सदस्य हैं, आईपीएल के पिछले सीजन में उन्होंने चार अर्धशतकों की मदद से 500 से अधिक रन बनाए थे. आइए नजर डालते हैं, मुंबई इंडियंस की ओर से पोस्ट किए गए सूर्यकुमार के वीडियो पर फैंस के रिएक्शन का…
It is thrown by @surya_14kumar it will be real
— D E E P D A S (@myselfdeepdas) April 8, 2019
https://twitter.com/Digvija97799364/status/1115233046024691716
Great it’s real i think
— y.v.s.deepak (@DeepakYekkali) April 9, 2019