संसद भवन परिसर में सांसदों का हल्ला-बोल, आलू बेचकर जताया विरोध
नई दिल्ली। संसद में सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच कई मुद्दों को लेकर घमासान जारी है। संसद के शीतकालीन सत्र का आज 15वां दिन हैं। अब तक दोनों सदनों में ज्यादातर हंगामा ही देखिला है। इन सबके बीच संसद परिसर में आज एक अलग ही नजारा देखने को मिला।
लोकसभा में आज भी नियम 193 के तहत राफेल मुद्दे पर आगे की चर्चा की जा रही है। लोकसभा राज्यसभा में चल रही चर्चा के बीच संसद परिसर में सांसदों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। शायद आलू इतना सस्ता हो गया है कि परिसर में बेचा जाने लगा है। कांग्रेस सांसदों ने आज परिसर में आलू बेचा। उन्होंने विरोध प्रदर्शन का एक तरीका अपनाया।
आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे तेलुगूदेशम पार्टी के सांसद भी कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुए। किसानों की समस्याओं को लेकर विरोध पंजाब के किसानों की समस्याएं उठाने के लिए कांग्रेस सांसद सुनील जाखड़ और गुरजीत सिंह औजला ने शुक्रवार को संसद परिसर में आलू बेचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर कई अन्य सांसद भी मौजूद रहे।