मेक्सिको की वेनिसा पोन्स डि लियोन बनी Miss World 2018, देखे ये VIDEO
MISS WORLD 2018 पीजेंट के लिए आज के 68वें सीजन का आयोजन आज चीन के सान्या शहर में किया गया है. 32 देशों की सुंदरियों को हराकर मेक्सिको की वेनिसा पोन्स डि लियोन ने मिस वर्ल्ड 2018 का खिताब अपने नाम कर लिया है। पिछले साल मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2018 को अपना ताज पहनाया। .
Miss World | 2018ONE DAY TO GO !!WHO WILL BE MISS WORLD 2018 ?Tune in to your local tv station for the 'LIVE' broadcast tomorrow December 8th. Let us know who you want to be the next Miss World…… Comment Below #missworld #mw2018 #mwo #mw2018sanya #mw2018china #missmundo
Gepostet von Miss World am Donnerstag, 6. Dezember 2018
मेक्सिको की वेनिसा ने 32 सुंदरियों को हराकर ये ताज जीता। वहीं मिस थाइलैंड Nicolene Pichapa Limsnukan रनर अप रही। वेनिसा के अलावा फिनाले के टॉप 5 कंटेस्टेंट थे- मिस वर्ल्ड यूरोप- मारिया वेसिलविच (बेलारूस), मिस वर्ल्ड कैरेबियन केडिजाह रोबिन्सन (जमैका), मिस वर्ल्ड अफ्रीका क्विन अबेंक्यो (युगांडा)और मिस वर्ल्ड एशिया- निकोलेना पिचापा लिमस्नूकान (थाईलैंड)।
भारत की तरफ से अनुकृति वास टॉप 30 में जगह बनाने में कामयाब रही। .
मिस इंडिया बनी थी अनुकृति वास
भारतीय सुंदरी अनुकृति वास जून में आयोजित मिस इंडिया पीजेंट में विनर चुनी गई थीं जिसके बाद उन्होंने मिस वर्ल्ड पीजेंट के लिए क्वालिफाई किया था। इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा चिली, फ्रांस, बांग्लादेश, जापान, मलेशिया, मॉरिशस, मेक्सिको, नेपाल, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, थाइलैंड, युगांडा, अमेरिका, वेनेजुएला और वियतनाम सहित 32 देशों की सुंदरियां शामिल हुई थीं।
मानुषी ने खत्म किया था सूखा
साल 2017 में भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम कर 17 साल का सूखा खत्म किया था। इससे पहले 2000 में बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। उनके पहले 1999 में युक्ता मुखी, 1997 में डायना हेडन, 1994 में ऐश्वर्या राय, 1966 में रीता फारिया ने भारत के लिए मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।