चिकन ने दूल्हे के अरमानों की लगा दी वाट, बिना शादी लौटी बारात
कुछ बाते अक्सर सोचने पर मजबूर कर देती है. क्या ऐसा भी हो सता है आज की दुनिया में अभीकुछ खबरें ऐसी होती हैं, जिन पर भरोसा करना नामुमकिन सा होता है. मगर जब सामने आती है तो होश तक उड़ जाते है. ऐसा ही कुछ आज हम आपको बताने जा रहे जिसे जानकर आप भी हैरानी में आ जायेंगे.
ये मामला एक यूपी के लखीमपुर खिरी जिले के एक गांव में देखने को मिला यहाँ बीते शुक्रवार को एक दूल्हे के विवाह में एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला की शादी की खुशियां धरी की धरी रह गईं। बड़े अरमानों के साथ दूल्हा घोड़ी पर चढ़ा और अपनी दुल्हन लेने बारात के साथ ससुराल पहुंचा लेकिन, वहां कुछ ऐसा वाकया हुआ कि आखिरी में न दूल्हा ने शादी से मन कर किया और बिना दुल्हन के वापस लौट गया। दूल्हे ने सपने में भी नहीं सोचा था कि ‘चिकन’ देने जैसी मामूली सी बात पर उनके ससुराल वाले बरात में आए लोगों की जमकर पिटाई कर देंगे और उन्हें बिना शादी किए ही वापस लौटना होगा।
मिली जानकारी के मुताबिक बताते चले दुल्हन के परिवार वाले इस बात से खफा थे कि बारात में 15 लोग ज्यादा आ गए थे। दुल्हन के परिवार ने करीब 50 बरातियों के लिए ही चिकन बनवाया था। लेकिन जब बारात में 15 लोग ज्यादा आ गए तो उनका गुस्सा और बढ़ गया। उन्होंने दूल्हे के परिवार से आपत्ति जताई और कहा कि अतिरिक्त बरातियों को वापस भेजा जाए।
दोनों पक्षों में कहासुनी, पुलिस भी पहुंची
इस गर्मागर्मी के बीच दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई और दुल्हन के परिवार ने कथित रूप से दूल्हे के चाचा और दो अन्य लोगों के बीच धक्का-मुक्की हो गयी। इसके बाद शादी रद्द कर दी गई और पुलिस को घटना की इसकी सूचना दी गई। शादी रद्द होने के बाद निराश दूल्हा बिना अपनी होने वाली पत्नी के वापस घर लौट गए।