इंटरनेट पर वायरल हुआ मलाइका का हॉट डांस, जिसके भी देखा वो हुआ मस्त मलंग…
फिमी जगत की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अनिल कपूर के भतीजे अर्जुन कपूर के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में हैं लेकिन फिलहाल उनका एक डांस वीडियो धमाल मचा रहा है। वीडियो में मलाइका अरोड़ा छईयां छईयां गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। ये वीडियो खुद मलाइका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है जिसे अभी तक कई हजार लोग देख चुके हैं।
वीडियो में मलाइका मल्टी कलर के बेहद प्यारे से फिश गाउन में नजर आ रही हैं। ये वीडियो कलर्स पर आने वाले रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट का है जिसमें मलाइका रित्विक धनजानी के साथ डांस कर रही हैं। इस एपिसोड का प्रसारण 15 दिसंबर को रात 10 बजे होगा।
कलर्स चैनल के शो इंडियाज गॉट टैलेंट के पहले एपिसोड में भी मलाइका अरोड़ा आइ्र थीं और यहां वह अर्जुन कपूर के साथ पहुंची थीं। इस शो पर अर्जुन कपूर मलाइका का हाथ पकड़ कर स्टेज पर चलते हुए दिखाई दिए थे जिसके बाद ये साफ हो गया था कि दोनों अब अपने रिलेशन को छिपाना नहीं चाहते है।
मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड में आइटम नंबर्स और डांस के लिए जानी जाती हैं। कई फिल्मों में उन्होंने अपने डांस का जलवा दिखाया है। उन्होंने छईयां छईयां के अलावा मुन्नी बदनाम हुई, अनारकली डिस्को चली जैसे शानदार आइटम डांस भी किए हैं।
मलाइका ने 2017 में सलमान खान के भाई अरबाज खान से तलाक ले लिया था। तकरीबन 20 साल तक अरबाज के साथ रहने वाली मलाइका एक बेटे की मां भी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका और अरबाज ने एक दूसरे को काफी वक्त तक डेट किया था। मलाइका और अरबाज की मुलाकात एक कॉफी प्रोडक्ट के ऐड के सिलसिले में हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। काफी समय साथ बिताने के बाद फाइनली 1998 में दोनों ने एक दूसरे को अपना जीवनसाथी चुन लिया था।