खुशखबरी : यूपी पुलिस में निकली बंपर भर्ती, इन पदों पर मिलेगी नौकरी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में यूपी पुलिस में एक और बंपर भर्ती निकली है। यह भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने कई पदों के लिए निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से पुरुष और महिला वार्डर पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
3740 उम्मीदवारों का होगा चयन
भर्ती के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस प्रिजन एडमिनिस्ट्रेशन और रिजर्व पुलिस सर्विसेज में चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती में 3740 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। कुल 3740 पदों में 3012 पद जेल वार्डर (पुरुष), 626 जेल वार्डर (महिला) और 102 होर्समैन पद आरक्षित है, जिसके आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
यह है तारीख
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 दिसंबर 2018 से शुरू हो जाएगी। वहीं उम्मीदवार 28 दिसंबर 2018 तक इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकेंगे। वहीं आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2018 है। इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिक जानकारी ले सकते हैं। इस भर्ती के लिए योग्यता विभाग के नियमों के आधार पर तय की गई है।