Fct Check: राजनाथ सिंह से हाथ जोड़ कर बोले भाजपा नेता- कृषि बिल वापस लें? जानें वीडियो की हकीकत
क्या हो रहा है वायरल: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोगों के बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह खड़े हैं। एक इंसान राजनाथ सिंह से हाथ जोड़कर बोल रहा है, ‘ब्लैकमेल किया जा रहा है। 78% लोग नाराज हैं, 22% की दादागिरी बढ़ जाएगी।’ वीडियो में नारों और शोर की वजह से साफ नहीं है कि वो इंसान किस विषय में और क्या बोल रहा है।
वायरल हो रही पोस्ट में दावा किया जा रहा है, ‘किसान बिल रद्द करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भीख मांगते भाजपा नेता। वे उन्हें बता रहे हैं कि ये बिल केवल 5% के हित और 70% किसानों के विरोध में है।
https://twitter.com/kapildanoda/status/1348903621832761345?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1348903621832761345%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fpublish.twitter.com%2F%3Fquery%3Dhttps3A2F2Ftwitter.com2Fkapildanoda2Fstatus2F1348903621832761345widget%3DTweet
और सच क्या है?
- इस वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने पोस्ट से जुड़े की-वर्ड्स को गूगल पर सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें ये वीडियो एक साल पुरानी खबर में मिला।
- खबर के मुताबिक, इस वीडियो को एक साल पहले CAB-NRC के नाम पर वायरल किया जा रहा था। जिसकी पड़ताल कर एक न्यूज़ वेबसाइट ने इस खबर को पब्लिश किया था।
- खबर के मुताबिक, यह वीडियो 1 सितंबर 2018 को यूट्यूब पर अपलोड किया था। भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह ने एससी/एसटी एक्ट के खिलाफ राजनाथ सिंह से मिलकर, उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा था।
- साफ है कि सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ किया जा रहा दावा फेक है। ये वीडियो 2 साल से ज्यादा पुराना है, इस वीडियो का कनेक्शन कृषि बिल से नहीं है।
loading…
loading…