मंदाकिनी ने राम तेरी गंगा मैली के हिट गाने पर किया शानदार डांस, सालों बाद भी नजर आई वही अदा…वही नजाकत

 

बॉलीवुड इंडस्ट्री में खूबसूरत अभिनेत्रियों की कोई भी कमी नहीं है। यहां पर एक से बढ़कर एक हसीनाएं हैं, जिनकी खूबसूरती पर हर कोई फिदा है। इसके अलावा उनकी फैन फॉलोइंग में लाखों की तादाद में है। वहीं बात करें बीते दशक की अभिनेत्री मंदाकिनी की, तो शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो उनसे रूबरू नहीं होगा। मंदाकिनी ने एक समय पहले अपनी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग के दम पर सबके दिलों पर जादू चलाया था। इसी वजह से वह आज भी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं।

 

 

“राम तेरी गंगा मैली” फिल्म के जरिए मंदाकिनी ने लाखों दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। मंदाकिनी की फिल्म “राम तेरी गंगा मैली” हिट साबित हुई थी। इसके बाद मंदाकिनी ने कई फिल्मों में काम किया था लेकिन फिल्म “राम तेरी गंगा मैली” ने ना सिर्फ मंदाकिनी को फेमस किया बल्कि बॉलीवुड का स्टार भी बना दिया था। हालांकि मंदाकिनी काफी पहले ही इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी हैं।

 

लेकिन सालों बाद जब मंदाकिनी को इसी फिल्म के हिट गाने पर डांस करते हुए देखा गया तो देखने वालों की आंखें खुली की खुली रह गई। जी हां, मंदाकिनी का एक वीडियो हाल ही में सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मंदाकिनी अपनी पहली और हिट फिल्म “राम तेरी गंगा मैली” के हिट गाने पर दिल खोलकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

“राम तेरी गंगा मैली’ के हिट गाने पर दिल खोलकर नाचीं एक्ट्रेस मंदाकिनी

आपको बता दें कि सालों पहले मंदाकिनी ने फिल्म “राम तेरी गंगा मैली” में गंगा का रोल निभाया था। इस एक रोल ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था। इसी बीच मंदाकिनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें वह किसी रियलिटी शो के सेट पर नजर आ रही हैं। इस वीडियो में मंदाकिनी अपनी पहली और हिट फिल्म राम तेरी गंगा मैली के गाने “सुन साहिबा सुन” पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

मंदाकिनी का वीडियो हुआ वायरल

 

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस हैरान इसलिए हो रहे हैं क्योंकि इतने सालों में ना तो इनकी अदा बदली है और ना ही नजाकत में कोई कमी आई है। मंदाकिनी आज भी उतनी ही खूबसूरत हैं और इस गाने पर बेहद शानदार डांस करते हुए नजर आ रही हैं। सालों पुराने स्टेप्स को भी मंदाकिनी नहीं भूली हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

फिल्मों से दूरी बना चुकी हैं मंदाकिनी

आपको बता दें कि मंदाकिनी ने अपने फिल्मी करियर में ढेर सारी फिल्मों में काम किया है लेकिन इनमें से सबसे अधिक सफलता इनकी “राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म को मिली थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें यह उपलब्धि हासिल नहीं हो पाई, जिसकी वह हकदार थी। मंदाकिनी की आखिरी फिल्म जोरदार थी, जो 1996 में रिलीज हुई थी लेकिन फिर भी उन्हें खास सफलता नहीं मिली, जिसके चलते उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बनाने का फैसला ले लिया।

उस समय उनका नाम डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ भी जुड़ा था जिसकी वजह से उनका कैरियर बर्बाद हो गया। आखिरकार उन्होंने शादी कर घर बसाया और बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। अब मंदाकिनी ने खुद को चकाचौंध भरी दुनिया से अलग कर लिया है। मंदाकिनी के दो बच्चे बेटा रब्बील और बेटी राब्जे है।

Follow us

7,200FansLike
10,100SubscribersSubscribe

Get the daily news update & become a part of our community.

Latest stories

You might also like...