पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणाम का इंतजार आज खत्म होने वाला है। 2019 के महामुकाबले से पहले आज यानी 11 दिसंबर 2018 को 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आने लगे है
महाराष्ट्र के अहमदनगर और धुले नगर निगम के लिए हुए चुनावों की सोमवार को वोटों की गिनती हुई। धुले में बीजेपी ने बेहतर प्रदर्शन किया। जबकि अहमदनगर में कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन आगे रहीं। अहमदनगर नगर निगम में 68 सीटें हैं जबकि धुले में कुल 74 सीटें हैं। धुले और अहमदनगर नगर निगम के लिए रविवार को वोटिंग हुई थी। अहमदनगर और धुले नगर निगम में 67% और 60% मतदान हुआ था। उत्तरी महाराष्ट्र के इन दोनों शहरों में तकरीबन आठ लाख आबादी है। धुले में 4.46 लाख वोटर हैं जबकि अहमदनगर में 3.46 लाख वोटर हैं।
धुले नगर निगम चुनाव 2018 रिजल्ट – कुल सीटें- 74
बीजेपी – 49
शिवसेना – 02
कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन – 14
लोक संग्राम – 01
AIMIM – 03
समाजवादी पार्टी – 02
बीएसपी – 01
स्वतंत्र- 02
अहमदनगर नगर निगम चुनाव 2018 रिजल्ट – कुल सीटें- 68
बीजेपी – 14
शिवसेना – 22
कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन – 25
एमएनएस – 01
बीएसपी – 04
स्वतंत्र उम्मीदवार – 02
अन्य – 05
बीजेपी के पक्ष में आए रिजल्ट ने कई लोगों को चकित कर दिया है।