12 साल बाद इस राशि में बृहस्पति करेंगे गोचर, इन 3 राशियों का चमक उठेगा भाग्य, जानिए किसे मिलेगा लाभ

ज्योतिष के जानकारी के अनुसार, सभी ग्रह समय-समय पर अपनी राशि बदलते रहते हैं, जिसका असर सभी राशियों पर कुछ ना कुछ जरूर पड़ता है। राशि में ग्रहों की स्थिति के अनुसार ही व्यक्ति को शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होती है। आपको बता दें कि शनि को सबसे प्रभावी ग्रह माना जाता है। जिस भी राशि में शनि देव का गोचर होता है उनकी टेंशन शुरू हो जाती है। इसी प्रकार से बृहस्पति का गोचर भी बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है।

 

यह दोनों ही ग्रह बहुत ही धीमी गति से चलते हैं, जिसके कारण इनका प्रभाव भी काफी लंबे समय तक रहता है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु को सबसे शुभ ग्रह माना गया है। जिस व्यक्ति पर इनकी दृष्टि पड़ती है उन्हें अपने जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होने लगती है। बता दें कि 22 अप्रैल 2023 को बृहस्पति ग्रह, मेष राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में सभी राशि वाले लोगों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। आखिर इससे आपके जीवन में किस तरह के बदलाव आने वाले हैं, यह जानना चाहिए।

 

गुरु ग्रह का प्रभाव

ज्योतिष के जानकारों का ऐसा बताना है कि शनि की चाल धीमी होने की वजह से यह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने के लिए ढाई साल का समय लेते है। वहीं गुरु ग्रह करीब 13 महीनों में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश कर लेते हैं। धनु और मीन राशि के स्वामी गुरु ही हैं। जब भी गुरु ग्रह का किसी राशि में गोचर होता है, तो इससे उन लोगों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। 12 साल के बाद बृहस्पति, मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। 22 अप्रैल 2023 को मेष राशि में बृहस्पति का गोचर होने वाला है। तो चलिए आपको बताते हैं यह गोचर किन राशियों को विशेष लाभ देगा।

इन राशियों को होगी विशेष लाभ की प्राप्ति

मेष राशि

जिन लोगों की मेष राशि है उनके पहले भाव में बृहस्पति का गोचर होने वाला है। 22 अप्रैल से एक साल के लिए गुरु आपको शुभ परिणाम देने वाले हैं। गुरु के गोचर की वजह से इस राशि के लोगों को तरक्की मिलेगी। इतना ही नहीं बल्कि समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उनको भी इस राशि परिवर्तन की वजह से अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप धर्म या काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं, जो भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों में कर्म भाव में देवगुरु बृहस्पति का गोचर होने जा रहा है। इसकी वजह से आपके कामकाज पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनको प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। जिस स्थान पर आप कार्य करते हैं, वहां आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। इसके साथ ही आपकी इनकम में भी वृद्धि होगी। इतना ही नहीं बल्कि पैतृक संपत्ति में भी बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना नजर आ रही है।

मीन राशि

मीन राशि वाले लोगों में गुरु का गोचर द्वितीय भाव में होने वाला है। बृहस्पति स्वयं की राशि से मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जो आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आने वाला है। इस गोचर की वजह से आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलेगी। आपको हर तरफ से कामयाबी मिलने के योग बने हुए हैं।

Follow us

7,200FansLike
10,100SubscribersSubscribe

Get the daily news update & become a part of our community.

Latest stories

You might also like...