महाशिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों का खुलेगा भाग्य, कारोबार-करियर में मिलेगी अपार सफलता

महाशिवरात्रि भगवान भोलेनाथ की आराधना का पर्व है। लोग महादेव का विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करते हैं और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस दिन शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती है, जो शिव के दर्शन-पूजन कर खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के त्यौहार का अपना अलग ही महत्व है। इस दिन का महादेव के भक्त बेसब्री से इंतजार करते हैं। भोले बाबा के भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन बहुत ही खास होता है। इस दिन विधि-विधान के साथ भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा की जाती है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि 17 फरवरी की रात 8:02 बजे से शुरू होगी और 18 फरवरी की शाम 4:18 बजे पर समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी 2023, शनिवार को मनाया जाएगा और इस दिन महाशिवरात्रि के दिन शनि प्रदोष व्रत भी पड़ रहा है। इसके साथ ही महाशिवरात्रि के पर्व पर ग्रहों की चाल में बदलाव आ रहा है।

इस दिन बेहद खास योग का निर्माण हो रहा है। यही वजह है कि यह शिवरात्रि और भी खास हो गई है। आखिर इस बार शिवरात्रि पर किन राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है। चलिए जानते हैं इसके बारे में…

मेष राशि

जिन लोगों की मेष राशि है उनके लिए महाशिवरात्रि का पर्व बेहद खास रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस दिन भगवान शिव जी इस राशि वालों के ऊपर जमकर कृपा बरसाने वाले हैं। महादेव की कृपा से इस दौरान हर काम में सफलता मिलने के योग हैं और आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। इस राशि वाले लोगों को धन कमाने के कई अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। वहीं करियर में तरक्की मिलने की प्रबल संभावना है। जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें भी अच्छा खासा लाभ प्राप्त होने वाला है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोगों पर इस महाशिवरात्रि पर भगवान शिव जी की कृपा जमकर बरसने वाली है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दौरान नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। अटके हुए काम इस समय के दौरान पूरे हो जाएंगे। भगवान शिव जी की कृपा से इस राशि वाले लोगों के धन-धान्य में वृद्धि होगी। बिजनेस में तरक्की के योग बन रहे हैं। धन बचत करने में कामयाबी हासिल करेंगे। अगर आप कहीं निवेश करने का सोच विचार कर रहे हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि के खास मौके पर मिथुन राशि वाले लोगों की किस्मत का सितारा चमकने वाला है। महादेव की कृपा से किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल जाएगा। जो लोग नौकरी करते हैं, उनके लिए भी यह समय बहुत ही शानदार साबित होगा। इस दौरान नई नौकरी का ऑफर मिलने की संभावना है।

धनु राशि

धनु राशि वाले लोगों के ऊपर महाशिवरात्रि पर भगवान शिव जी की विशेष कृपा रहेगी। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा इस दिन पूरी होने की संभावना है। इतना ही नहीं बल्कि करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करेंगे। इसके साथ ही कार्य क्षेत्र में भी आपकी तारीफ होगी। आपकी कमाई में बढ़ोतरी के योग बने हुए हैं।

तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों के लिए अच्छे दिनों की शुरुआत हो जाएगी। ज्योतिष के अनुसार, यह योग आपकी राशि के चतुर्थ भाव में बनने वाला है। इसे भौतिक सुख और माता का स्थान माना जाता है। ऐसी स्थिति में इस समय के दौरान आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। बैंक-बैलेंस में भी वृद्धि होगी। भगवान शिव जी की कृपा से आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रबल संभावना है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए महाशिवरात्रि के दिन बन रहे दुर्लभ संयोग की वजह से किस्मत चमकने वाली है। इस दौरान इस राशि वाले लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अचानक से धन प्राप्ति के योग हैं और अटके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे।

Follow us

7,200FansLike
10,100SubscribersSubscribe

Get the daily news update & become a part of our community.

Latest stories

You might also like...