आखिर क्या हुआ ऐसा जो फांसी पर झूल गया आठवीं क्लास का बच्चा, जानिए वजह
सागर। MP में हुए इस दर्दनाक मामले ने पूरे इलाके मे हड़कंप मचा गया है. बताते चले सागर में एक निजी स्कूल में आठवीं क्लास के ममासूम बच्चे के कम मार्क्स आने पर उसने फांसी लगा ली। बच्चे की मौत के बाद मां-बाप भौचक रह गए। दरअसल शहर के काकागंज वार्ड में कक्षा आठवीं के छात्र ने शनिवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे के परिजनों का कहना है कि तिमाही परीक्षा में उसे कम अंक मिले थे, जिससे वह निराश था। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर उसे प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। 13 साल के हर्ष पर्ल पब्लिक स्कूल में पढ़ता था।
शनिवार को उसका तिमाही परीक्षा का रिजल्ट आया था। बताया जा रहा है कि उसके गणित सहित दो विषय में कम अंक आए थे। जिससे वह निराश था। स्कूल से आने के बाद शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह पास की ही दुकान से मैगी खरीद कर ले गया। दोपहर करीब 2 बजे उसने घर के ऊपर वाले कमरे में जाकर फांसी लगा ली। उस समय परिजन नीचे वाले कमरे में थे।
पिता जब पौधों को पानी देने बिल्डिंग के दूसरे माले में गए। तब उन्होंने हर्ष को फांसी पर लटके देखा। उसके बाद हर्ष को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे के मौत की खबर सुनकर मां अस्पताल में ही बेहोश हो गई। हर्ष अपने घर में इकलौता बालक था और उसकी दो बहनें भी हैं।