देश
बीजेपी के ‘संत’ सांसद की सुनिए, ममता के पूरे खानदान के लिए ऐसा बोल दिए
हरिद्वार। अपने बयानों से हमेशा विवादों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। हरिद्वार पहुंचे साक्षी महाराज ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना त्रेता युग के हिरण्य कश्यप से कर कहा कि ऐसा लगता है कि ममता बनर्जी राक्षस हिरण्य कश्यप की वंशज हैं। साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी को दस लाख पोस्टकार्ड भेजने की बात कही जिस पर जय श्रीराम लिखा हो।
साक्षी महाराज ने ममता बनर्जी पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि त्रेता युग में बंगाल में एक राक्षस राजा था हिरण्यकश्यप। उसके बेटे ने जब जय श्रीराम कहा था तो बाप ने उसे जेल में बंद कर दिया और सजा दी। साक्षी ने कहा कि बंगाल में यही दोहराया जा रहा है। ममता भी हिरण्यकश्यप के खानदान से हैं इसलिए जय श्रीराम कहने वालों को सजा दे रही हैं। स्थिति यह हो गई है कि जय श्रीराम कहने से वो गुस्सा हो जा रही हैं। विरोध में ममता न जाने क्या क्या योजना बनाने लगी हैं।
साक्षी ने कहा कि जिस तरह से लोकसभा चुनाव में तमाम विरोधों के बाद भी पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 41 फीसदी वोट के साथ 18 सीटें जीती है। उससे पूरे विश्वास के साथ साथ कह सकते हैं कि विधानसभा के चुनाव में पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी।