नई दिल्ली: केरल के सबरीमाला मंदिर में हर उम्र की महिलाओं की एंट्री पर मचे घमासान पर बीजेपी सांसद उदित राज ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा, ‘महिलाएं महिलाओं को रोकने की कोशिश कर रही हैं, वे खुद गुलाम बनना चाहती हैं, पुरुषों से कम होना चाहती हैं। पता नहीं इस देश में क्या हो रहा है।’ दरअसल मंगलवार को भगवान अयप्पा की सैकड़ों महिला भक्तों ने निल्लेकल में मासिक धर्म की आयु वाली महिलाओं और लड़कियों को रोकने के लिए रास्ते में वाहन रोककर देखे और उन्हें आगे नहीं जाने दिया।
इसी पर उदित राज ने कहा, ‘एक तरफ देश में पुरुषों द्वारा जो अत्याचार हो रहा है, उसके खिलाफ मुहिम चल रही है। दूसरी तरफ महिलाएं अपनी आजादी के खिलाफ संघर्ष कर रही हैं, दुनिया में शायद ये पहला इतिहास होगा। ये आश्चर्य होता है। वो गुलाम बन रही हैं। इस पर चर्चा नहीं हो रही हैं। महिलाएं, महिलाओं को रोक रही हैं। पता नहीं देश में क्या हो रहा है। ये मैं सामाजिक रूप से कह रहा हूं, राजनीति से मत जोड़ना।’
It has happened for the 1st time in the world, it's amusing. 'Make me a slave,treat me unequally,we're inferior to men'; women are stopping women. What's the point in this. I don't know what's happening in this nation. It's my personal opinion, not political: Udit Raj.#Sabarimala pic.twitter.com/o5pWFtnO6V
— ANI (@ANI) October 17, 2018
भगवान अयप्पा की सैकड़ों महिला श्रद्धालुओं ने मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर जाकर उन महिलाओं को मंदिर से करीब 20 किलोमीटर पहले निलाकल में रोकने का प्रयास किया जिनकी आयु 10 से 50 साल है। अयप्पा स्वामी मंदिर में सभी आयु वर्ग की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कुछ श्रद्धालू धरना दे रहे हैं।