हार के बाद सोशल मीडिया पर ऐसे उड़ा पाक का मजाक, लोगो बोले-‘पीछे तो देखो’
आईसीसी विश्व कप के दूसरे मैच में शुक्रवार को वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान की टीम 21.4 ओवरों में 105 रनों पर सिमट गई। जवाब में वेस्टइंडीज ने 13.4 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
रिकॉर्डों की बात करें तो पाकिस्तान का विश्व कप में यह दूसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले विश्व कप में पाकिस्तान का न्यूनतम स्कोर 74 रन है जो उसने इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड में बनाया था।
वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान के प्रदर्शन की बात करें तो पाकिस्तान का यह वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथा सबसे कम स्कोर है। उसका वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिनी में न्यूनतम स्कोर 43 है जो उसने 25 फरवरी 1993 को केपटाउन में बनाया था। वेस्टइंडीज ने ब्रिस्बेन में 9 जनवरी 1993 को पाकिस्तान को 71 रनों पर समेटा था। वेस्टइंडीज इसके अलावा पाकिस्तान की पारी को 17 दिसंबर 1992 को सिडनी में 81 रनों पर समेट चुका है।
इसके बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के मीम्स बनाकर पाक टीम को ट्रोल किया। इस दौरान पाकिस्तान के शीर्ष 5 में से 4 बल्लेबाज तो पीछे विकेटकीपर शाई होप को 4 कैच थमा बैठे। इस पर एक फैन ने ‘पीछे देखो..
पीछे तो देखो’ के वायरल वीडियो वाले बच्चे का मीम बनाकर पोस्ट किया।
West Indies bowlers to Pakistani batsmen after edging the ball #PAKvWI pic.twitter.com/NCKBFr9xfd
— 🙂 + 🕶️ = 😎 (@BasitFrank) May 31, 2019
After losing #PAKvWI
Pakistani Be Like
Tum mere dushman ho pic.twitter.com/VvQlYtoZLa— 🇮🇳 AtmNirbhar Ajay💙 (@ajaychoubey1984) May 31, 2019
ये हैं ऐसे ही कुछ और मजाकिया ट्वीट्स
https://twitter.com/ahmedjavedmian/status/1134456627099316226
https://twitter.com/Stupidthings29/status/1134413892317339648
Me Right now.. #PAKvWI pic.twitter.com/uEWMfhoDeK
— Sushil Hմɾʍɑժe (@iamSkh16) May 31, 2019
Pakistan in this world cup be like:#PAKvWI #WIvPAK pic.twitter.com/yNDglrLsBN
— Irfan Khan (@IrfanKhanKmr) May 31, 2019
मैच के दौरान कुछ भारतीय फैंस भी इंडियन टीम की जर्सी में मैदान पर मौजूद थे, ऐसा था नजारा
https://twitter.com/RoshanKrRai/status/1134448991758737408