क्राइम
घर पर अकेला पाकर पड़ोसी ने मासूम को रौंदा, विरोध करने पर पहले पीटा फिर…

नई दिल्ली । मधु विहार इलाके में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घर पर अकेला पाकर पड़ोसी ने वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपित ने पीड़िता की पिटाई भी की। वारदात के बाद किसी को कुछ भी बताने पर आरोपित ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी।
शाम को बच्ची लड़की की मां जब घर पहुंची तो उसने सारी बात मां को बताई। पुलिस को सूचना दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मंगलवार को 22 वर्षीय आरोपित को वेस्ट विनोद नगर से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपित ने बड़ा ही चौकाने वाला खुलासा किया है। आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसने सपने में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। उसे लगा कि वह सपना देख रहा है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता परिवार के साथ वेस्ट विनोद नगर में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। पीड़िता का पिता मजदूरी करता है, जबकि मां घरों में काम करती है। रविवार को वह घर में अकेली थी। घर का दरवाजा खुला हुआ था। इस बीच पड़ोस में रहने वाला युवक जबरन उसके घर में घुस गया। आरोपित ने डरा-धमकाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपित ने पीड़िता को बुरी तरह पीटा। बाद में उसने किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
शाम के समय मां घर पहुंची तो पीड़िता काफी सहमी हुई थी। उसने बेटी से पूछा तो उसने मां को सारी बात बताईै। मां ने फौरन पुलिस को मामले की सूचना दी। इधर आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मंगलवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।