यह कहावत तो आपने सुनी ही होगी, एक सेब रोज खाओ और डॉक्टर को दूर भगाओ। सेब में पौष्टिक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह अनेक बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करने के साथ-साथ हमारे शरीर को स्वस्थ व मजबूत बनाएं रखने का कार्य करता है। तो आइए जानते हैं कि इसका रोजाना सुबह खाली पेट सेवन करने से होने वाले कुछ लाभों के विषय में-
सेब मे आयरन तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जिससे हमारे शरीर में खून की पूर्ति होती है और हमें एनीमिया जैसी बीमारियां भी नहीं होती।
इसमें मौजूद तत्व व्यक्ति की कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है और हमें कैंसर के खतरे से दूर रखता है।
यह अनिद्रा जैसे रोगों में काफी फायदेमंद माना जाता है तथा इसे खाने से गर्भवती महिलाओं को अच्छी नींद आती है।
सेब का सेवन हमारे मस्तिष्क कोशिकाओं की रक्षा कर हमें मस्तिष्क की बीमारियों से छुटकारा दिलाता है व हमारा दिमाग भी तेज करता है।
इसमें घुलनशील फाइबर पाया जाता है जो हमारे कोलेस्ट्रोल को कम करता है और हमारी हार्ट की सेहत को स्वस्थ बनाए रखने का कार्य करता है।