शिवपाल के सुपर-30: इन नामों पर खेला दांव, यही लड़ाएंगे चुनाव
सपा से बगावत कर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन करने वाले शिवपाल यादव अब 2019 लोकसभा चुनाव में एक बेहतर विकल्प बनकर उभरने की तैयारी में जुट गए हैं। शिवपाल यादव चाहते हैं कि लोकसभा चुनाव 2019 में उनकी ताकत का एहसास दूसरी पार्टियों को अच्छे से हो जाए. इसके लिए वो लगातार अपने मोर्चे से लोगों को जोड़ रहे हैं और पदाधिकारियों के नामों का ऐलान कर रहे हैं.
पिछले दिनोंशिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के मंडल अध्यक्ष और प्रवक्ताओं की टीम घोषित की. अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बागी चाचा शिवपाल ने अपने मोर्चे के 30 जिलों और महानगरों के अध्यक्षों की घोषणा की है.
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के जिलाध्यक्ष
यशपाल राणा- आगरा
अशोक रैना- आगरा महानगर
महेंद्र पाल सिंह बघेल- अलीगढ़
इम्तियाज खां- बांदा
राम किशोर यादव- एटा
अजीम- फिरोजाबाद
बोट सिंह- मैनपुरी
इलम सिंह- मुजफ्फरनगर
जगदीश नौहवार- मथुरा
जय प्रकाश अग्रवाल- गाजियाबाद महानगर
वारिश अली- फर्रूखाबाद नगर
धीरज तोमर- शामली
सुनील यादव- इटावा
इस्लाम प्रधान- बागपत
प्रभानंद यादव- जौनपुर
नरेंद्र सिसोदिया- हापुड़
श्याम नारायण यादव- मिर्जापुर
चौधरी प्रताप सिंह- गाजियाबाद
राम शंकर यादव- सोनभद्र
अभिषेक गुर्जर- मेरठ
राम प्यारे- आजमगढ़
मो. सिद्दीकी- लखीमपुर
दिनेश यादव- बलिया
रामू कश्यप- हरदोई
विजय शंकर- मऊ
ललित यादव- फैजाबाद
राम मिलन यादव- गोरखपुर
सुरेश- गोंडा
गिरेंद्र यादव- देवरिया
फर्रुखाबाद जिला- जितेंद्र यादव