शास्त्र: लड़कियों की हंसी में छुपे होते हैं कई गहरे राज, ऐसे पहचानें आप
भारत में प्राचीनकाल से ही लोग धर्म में अपना विश्वास बनाये हुए हैं। सभी धर्म के लोग अपने-अपने धर्म के अनुसार अपना जीवनयापन करते हैं। धर्म की बातों का पालन करके ख़ुशी-ख़ुशी अपना जीवन बिताते हैं। हर धर्म में कुछ ऐसी पुस्तकें हैं जो लोगों को जीवन-जीने के सही तरीके के बारे में बताती हैं। अगर हिन्दू धर्म की बात करें तो इसमें ऐसी पुस्तकों की भरमार हैं। हिन्दू धर्म में कई धार्मिक पुस्तकें और शास्त्र हैं जो व्यक्ति को सही मार्ग पर चलने के बारे में बताती हैं।
अक्सर आपने कुछ ऐसे लोगों को देखा होगा जो व्यक्ति को देखते ही उसके बारे में बतात देते हैं कि वो कैसा होगा या है। लोगों को ऐसा करते देख आप हैरान भी हुए होंगे लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किसी भी व्यक्ति के हाव-भाव और उसकी कुछ आदतें उसके व्यक्तित्व के बारे में बताती हैं। अगर आप भी व्यक्ति के इन हाव-भाव और आदतों को पहचानना सीख जायेंगे तो आप भी किसी को देखते ही उसके बारे में आसानी से सबकुछ जान सकते हैं। अगर हम बात लड़कियों की करें तो लोग कहते हैं कि इन्हें भगवान भी नहीं समझ सकते हैं।
हंसने के तरीके में छुपे होते हैं कई राज:
लेकिन आप लड़कियों के बारे में भी आसानी से जान सकते हैं। कैसे? समुद्रशास्त्र की मदद से। जी भान समुद्रशास्त्र के अनुसार लड़कियों की हंसी देखकर उनके बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। इसके अनुसार लड़कियों के हंसने के तारिक में कई राज छुपे होते हैं। समुद्रशास्त्र के अनुसार हंसने के तरीके से भी किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में जाना जा सकता है। वहीँ विज्ञान भी कहता है कि हंसने से रक्त संचार तेजी से होता है और व्यक्ति का तनाव दूर होता है। हंसने से चेहरे की मांसपेशियों की भी एक्सरसाइज हो जाती है। इसीलिए कहा जाता है कि हंसना किसी दवा से कम नहीं है।
क्या कहता है लड़कियों का हंसने का तरीका:
*- सभी की हंसी एक जैसी नहीं होती है। सबलोग अलग-अलग तरह से हँसते हैं। कुछ लोग खिलखिलाकर हँसते हैं तो कुछ लोग मुंह में अपनी हंसी दबा लेते हैं। जो लड़कियां खिलखिलाकर हंसती हैं वो स्वाभाव से सहनशील, दयालु और सबका भला करने वाली होती हैं। ऐसी लड़कियां जीवन में किसी को धोखा नहीं देती हैं। तभी तो इनका साथ किस्मत भी देती रहती है।
*- रुक-रुककर हंसने वाली लड़कियां या किसी एक बात पर बहुत ज्यादा समय तक हंसने वाली लड़कियां मानसिक रूप से थोड़ी कमजोर होती हैं। समुद्रशास्त्र के अनुसार ऐसी लड़कियां आलसी, कमजोर याददाश्त वाली होती हैं।
*- कुछ लड़कियों की मुस्कान शांत होती है, ऐसी लड़कियां मन से प्रसन्न होती हैं। समुद्रशास्त्र के अनुसार ऐसी लड़कियां गंभीर, धैर्यवान, विश्वासी और ज्ञान से भरी होती हैं।
*- कुछ लड़कियों को आपने देखा होगा कि उनकी हंसी घोड़े की हिनहिनाहट की तरह होती है। ऐसी लड़कियों के बारे में समुद्रशास्त्र में कहा गया है कि ये किसी से अपना कम निकलवाने में माहिर होती हैं। ऐसी लड़कियों को मौके का फायदा अच्छे से उठाना आता है।