मनोरंजन
बिना मेकअप दिखीं रणबीर कपूर की बहन, लोग बोले- सुंदरता इसी को कहते हैं
करीना कपूर की खूबसूरती की तो दुनिया दीवानी है लेकिन क्या आप जानते है कि करीना के चाचा यानि ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर भी उनकी तरह ही खूबसूरत दिखाई देती है। इसका सबूत हाल ही में मिला जब रिद्धिमा बिना मेकअप के कैमरे में कैद हुई।
ऋषि कपूर और नीतू सिंह की बेटी रिद्धिमा कपूर भी कपूर खानदान की बेटी हैं जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा। वो इतनी खूबसूरत और क्लासी हैं कि जो देखे बस उनको देखता रह जाए। एक स्टार कलाकार परिवार में पैदा होने के बावजूद रिद्धिमा ने फ़िल्मी गलियारों से हमेशा खुद को दूर रखा।
रिद्धिमा ने 2006 में दिल्ली बेस्ड बिजनसमैन भरत साहनी से शादी की। दोनों की 6 साल की बेटी है सामरा जो बहुत हीं क्युट हैं। वह अपना ध्यान अपने परिवार को संभालने में लगा रही है।