फिल्में यूं तो बहुत सी टाइप की होती हैं। आपने अलग अलग फिल्में खूब देखी होंगी। लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी होती हैं, जिसे आप चाहे जितनी बार क्यों न देख लें, लेकिन बोर नहीं होते हैं। ऐसी फिल्में अब बहुत कम बनती हैं, लेकिन 90वें के दशक में ऐसी फिल्मों का प्रचलन काफी था, जोकि आज भी देखी जाती है। अब आप समझ सकते हैं कि अगर 90वें के दशक के फिल्म को आज आप इतने चाव से देखते हैं, तो उस समय उन फिल्मों को लेकर क्या क्रेज होगा, इस बात का तो शायद ही कोई अंदाजा लगा पाए।
जी हां, हम बात कर रहे हैं फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे की। इस फिल्म की जितनी तारीफ की जाए उतनी ही कम होगी। आज भी इस फिल्म को पहले की तरह ही देखा जाता है। आज भी दो प्यार करने वाले अपनी स्टोरी राज और सिमरन की स्टोरी की तरह ही देखते हैं। हर प्यार करने वाले ने इस फिल्म को जरूर ही देखी होगी। इस फिल्म के डॉयलाग से लेकर गाने तक आज भी सबकी जुबान पर छाया हुआ है।
दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे में शाहरूख और कालोज की कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया। इस फिल्म का एक एक सीन देखने के बाद भी अगर आप दोबारा या फिर कितनी भी क्यों न देख लें, लेकिन बोर नहीं हो सकते हैं। दशकों तक ये सिनेमाघरों में छाई रही। आज भी युवा जा सिमरन जी ले अपनी जिंदगी वाले डायलॉग को अपनी निजी लाइफ में इस्तेमाल करते हैं। इस तरह की फिल्में बहुत ही कम होती हैं, जो कभी भी आपको बोर नहीं करती हैं। आज हम आपको इस फिल्म की एक कलाकार के बारे में बताएंगे।
दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे की छुटकी हो गई अब बड़ी
इस फिल्म में राज, सिमरन के अलावा एक ऐसा किरदार जो सबको बहुत पसंद आया था। जी हां, वो है सिमरन की बहन, जिन्हें छुटकी बुलाते थे। सिमरन की छुटकी बहुत ही क्यूट और चंचल दिखती थी, लेकिन अब इनकी तस्वीरों को देखकर आप यकीन नहीं करेंगे कि ये वही छुटकी है। फिल्म में आपने छुटकी को काफी शरारती औऱ डरपोक के रूप में देखा होगा, लेकिन आज ये काफी ज्यादा खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आने लगी हैं। छुटकी के अब नये अवतार से लड़के घायल होते जा रहे हैं।
फिल्म में छुटकी का किरदार निभाने वाली इस ऐक्ट्रेस का नाम पूजा रूपारेल है, जोकि अब काफी बड़ी चुकी हैं। पूजा कई फिल्म और शोज में नजर आ चुकी हैं। कई लोगों का मानना है कि पूजा ने अपने करियर की शुरूआत 1995 से की थी, लेकिन इन्होंने 1993 में ही किंग अंकल से ही अपने करियर की शुरूआत की, जिसके बाद से ही इनको अलग अलग पहचान मिलने लगी। इतना ही नहीं, अब तक ये अपने करियर में कई सारी कामयाबी पा चुकी हैं।
पूजा इन्स्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती है और अपने फैन्स से लगातार बात करती है, जिससे पता चलता है वो वक्त के साथ खुदको ढालने में यकीन रखती है। आज भी इन्हें लोग छुटकी के ही नाम से जानते हैं। बता दें कि पूजा का जन्म मुंबई में हुआ था, वहीं से ही इन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। हालांकि, अभी तक पूजा कोई लीड रोल करती हुई नजर नहीं आई, लेकिन खूबसूरती में सभी को मात देती हैं, जबकि ये कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।