प्रियंका-निक की शादी: जोधपुर के खास फूड आइटम्स हैं वेडिंग मेन्यू में शामिल
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की शादी का जश्न शुरू हो चुका है। शादी से जुड़ा हर कार्यक्रम राजस्थान के जोधपुर में मौजूद उम्मेद भवन पैलेस में होगा। प्रियंका और निक की शादी में कई देशी विदेशी महमान आएंगे और इन महमानों को प्रियंका की शादी में खास खाना परोसा जाएगा। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि प्रियंका की शादी में मेहमानों को क्या खास परोसा जाएगा।
जोधपुरी फूड आइटम की दी गई जगह
भारत में राजस्थान अपनी कलचर, इतिहास और खान-पान के लिए पूरे विश्व में मश्हूर है। शायद यही वहज है कि प्रियंका और निक ने राजस्थान को शादी के लिए चुना। राजस्थान में भी प्रियंका और निक ने जोधपुर को अपनी रॉयल वेाडिंग के लिए चुना है। जोधपुर हिस्टॉरिकल जगह तो हैं साथ ही खाना-पान के लिए भी काफी मशहूर है। उम्मेद भवन पैलेस के हेड शेफ ने नाम न बताने की शर्त पर प्रियंका और निक की शादी में परोसे जाने वाले व्यंजनों के बारे में बताया है। शेफ ने बताया, ‘प्रियंका और निक की शादी में राजस्थानी फूड आइटम्स भी परोसे जाएंगे। इसमें जोधपुरी घेवर, कढ़ी, बाजरे और मक्के की रोटी, सांगर का साग, दाल बादी चूरमा, गट्टे की सब्जी आदी होगी।’ शेफ ने कहा, ‘प्रियंका चोपड़ा तो भारतीय हैं मगर, निक जोनस विदेशी हैं और हम उन्हें राजस्थानी स्वाद चखाना चाहते हैं। इस लिए हमने खास तौर पर वेडिंग फूड मेन्यू में जोधपुर की खास डिशेज को शामिल किया है। यह सभी फूड आइटम्स बनाने के लिए यहां के नामचीन लोकल शेफ ही रहेंगे।’
राजस्थानी के साथ होगा कॉन्टिनेंटल
मेहमानों के लिए खास तौर पर स्वादिष्ट व्यंजन होंगे। इसमें इंडियन और कॉन्टीनेंटल फूड शामिल किया जाएगा। मतलब मेहमानों को इंडियन के साथ-साथ कॉन्टिनेंटल फूड परोसा जाएगा। उम्मेद भवन पैलेस में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी के खाने की पूरी देख-रेख संभाल रहे शेफ ने बताया है खाने में सब कुछ मिला कर 70 से 80 पकवान खास तौर पर तैयार किए जा रहे हैं। क्योंकि प्रियंका और निक की शादी में कई विदेशी महमान भी आएंगे इसलिए उनके स्वाद को ध्यान में रखते हुए कॉन्टिनेंटल फूड भी सर्व किया जाएगा।
निक की फेवरेट डिश भी होगी शामिल
ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका के वेडिंग फूड मेन्यू में कुछ हो या न हो मगर एक डिश जरूर शामिल होगी और वह पंजाबी बटर चिकन है। दरअसल यह डिश प्रियंका के होने वाले हसबैंड निक जोनस को बहुत पसंद है। इस लिए इस डिश को वेडिंग फूड मेन्यू में जरूर शामिल किया जाएगा। प्रियंका चोपड़ा पंजाबी हैं और पंजाबी खाना उन्हें बहुत पसंद है। प्रियंका की फेवरेट फूड डिश में शुमार बटर चिकन अब निक जोनस की भी फेवरेट लिस्ट में शामिल हो गया है।