प्रियंका गांधी की Twitter के बाद YouTube पर भी एंट्री, इस नाम से शुरू किया चैनल
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जब से बहन प्रियंका गांधी को पार्टी महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है, वह लगातार सक्रिय हो रही हैं। राजनीति से पहले सोशल मीडिया से दूर रहने वाली प्रियंका अब इसका इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। लोकसभा चुनाव में जनता से जुड़ने के लिए प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर दस्तक दे दी है। प्रियंका के ट्विटर पर आते ही 25 लाख से ज्यादा फॉलोवर हो गए हैं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी अब आधिकारिक रूप से You Tube पर मौजूद हैं। नीचे दिए गए लिंक पर प्रियंका जी से जुड़े और You Tube चैनल को subscribe करे। साथ ही साथ नवीनतम जानकारी सबसे पहले पाने के लिए बेल आइकॉन पर क्लिक करके नोटिफ़िकेशन भी पाये। https://t.co/ngmuHkXGI0
— Deepak Singh (@DeepakSinghINC) February 19, 2019
बता दें कि प्रियंका गांधी के यूट्यूब पर आते ही उनके चैनल पर सब्सक्राइब करने वालों की संख्या 1,500 के पार हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तरह प्रियंका गांधी के भाषणों की भी यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी।