पेट में कीड़े..कुछ भी पचता नहीं..मत हों परेशान..ये तरीका आजमाएं
कई बार अचानक हमें पेट में तेज दर्द होता है और डॉक्टर से चेकअप करवाने के बाद मालूम पड़ता है की पेट में कीड़े है। इसके कारण रोगी को बेचैनी, पेट में गैस बनना, दिल की धड़कन असामान्य होना, बदहजमी, पेट में दर्द, बुखार जैसी कई प्रकार की समस्यायें होती हैं। आज हम आपको इन्ही घरेलु उपायों के बारे में जानकारी देने जा रहे है जो आपके बच्चे के पेट के कीड़ो को पूरी तरह से समाप्त कर देंगे और उसे हमेशा के लिए खत्म कर देंगे।
खजूर के पत्तों का काढ़ा बनाकर बासी होने पर शहद के साथ मिलाकर पीने से और खजूर की पत्तियों का रस 40 ग्राम और 40 ग्राम शहद के साथ मिलाकर पीने पेट के सभी कीड़े मर जाते हैं।
नारियल आंत के कीड़ो को ख़त्म करने में बहुत असरदार है। परजीवी को नाश करने में ये बहुत अच्छा होता है। नारियल का तेल व् उसका फल दोनों ही पेट के कीड़े को नाश करता था।
लौंग अपने एंटी-सेप्टिक, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी परसिटिक गुणों के कारण जाना जाता है, जो प्रभावी ढंग से शरीर के अंदर कीड़ों को मारने में मदद करता है। कीड़ों की समस्या से बचने के लिए एक कप गर्म पानी में लौंग के पाउडर की एक चम्मच मिलाकर, कुछ मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर इस मिश्रण पी लें। पेट के कीड़ों से बचने के लिए इस मिश्रण का एक सप्ताह तक सेवन करें।