पान खाने के होते हैं 5 फायदे, क्या आप हैं इनको जानते
भारत जैसे देश में पान खाना एक आम बात है, पान के पत्ते थोड़े कड़वे होते है, इसमें लोग सुपारी, कत्था, चूना मिलाकर खाते हैं,पान के पत्ते कई रंगों में मिलती हैं, इसमें कुछ गहरे हरे रंग के और कुछ हल्के रंग के होते है। पान के पत्ते के कई फायदे है।बहुत कम लोगो को ये पता है की पान खाने के क्या फायदे है
आईये जानते है पान खाने के फायदे
#1. मसूड़ों के सूजन को कम करता है
कई बार हमारे मसूड़ों में सूजन आ जाते है जिससे हमें कई बार बहुत तकलीफ होती है, मसूड़े के सूजन को कम करने के लिए पान का पत्ता काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, इसमें पाए जाने वाला तत्व इन सूजन को कम करता है।
#2. मुंह के बदबू के लिए
पान खाने से मुँह के दुर्गन्ध से बचा जा सकता है, पान के पत्ते में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो मुँह के बैक्टीरिया के प्रभाव को कम करता है। ये मुँह के दुर्गन्ध को कम करता है। पान में मिलाएं जाने वाले चीजे जैसे लौंग, कत्था और इलायची ये सब मुँह में ताजगी बनाये रखते है। पान हमारे मुँह में होने वाले कई बीमारियों से बचाता है।
#3. सर्दी, सर दर्द और चोट लगने पर
पान के पत्ते में शहद लगाकर खाने से सर्दी जैसे बीमारियों से बचा जा सकता है और ये सिर दर्द के लिए भी फायेदमंद है। पान खाने से चोट के घाव कम होने लगते है।
#4. कामोत्तेजना बढ़ाने में सहायक
कामोत्तेजना में कमी के कारण हम अपने अंतरंग पलो को खुशनुमा नहीं बना पाते है जिससे मैरिड लाइफ में खुशिया कम होने लगता है। पान के पत्ते कामोत्तेजना बढ़ाने में भी सहायक होते हैं।
#5. पाचन क्रिया में सहायक
पान खाने से हमारे पाचन क्रिया ठीक रहता है, पान हमारे सैलिवरी ग्लैंड को एक्टिव करके लार बनाने में सहायक होता है, लार खाने को छोटे छोटे टुकड़ों में करने का काम करता है। पान कब्ज जैसी समस्या होने से रोकता है।