आज से नवरात्रि शुरु हो गई है। नवरात्रि में मां दुर्गा की उपासना का विशेष अवसर हमको मिलता हैं। मान्यता है कि दुर्गा जी इस भौतिक संसार में सभी सुखों की दात्री हैं।
उनकी भक्ति कर भक्त अपनी सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर सकते हैं। नवरात्रि में 9 दिन तक उपवास रखकर माँ दुर्गा की आराधना की जाती है।
आपने अक्सर देखा होगा कि जब भी दुर्गा पूजा आती है, तो माँ दुर्गा को लाल रंग से सजाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार जब माता ने राक्षसों का संहार किया, तो उनका शरीर रक्त से लाल हो गया था। अपने इस रुप को पाकर वो प्रसन्न हो गई थीं। जब माँ ने राक्षसों को हराया तभी से माँ को लाल रंग से स्नेह हो गया।
ऐसी मान्यता बन गई कि लाल रंग की वस्तुएं चढाने से मां दुर्गा बहुत प्रसन्न होती हैं। माता रानी को लाल रंग से ख़ास लगाव होने के कारण लाल रंग का फूल गुड़हल उनको सबसे प्रिय है।
ऐसा कहा जाता हैं कि नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना करते समय गुड़हल का फूल चढ़ाया जाए, तो माता बहुत खुश होती हैं। इससे माता प्रसन्न होती हैं और आपके बिगड़े काम बन जाते हैं।