दीपिका-रणवीर मनाएंगे छोटा हनीमून, ये है खास वजह
दीपिका-रणवीर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, दोनों ने कुछ दिनों पहले अपनी शादी की डेट अपने फैंस के साथ शेयर कर ली लेकिन ये कपल अपनी शादी की तैयारियां काफी पहले से ही कर रहा था। दीपवीर ने अपने हनीमून के लिए भी कुछ प्लानिंग कर रखी है लेकिन ये कपल लंबे समय के लिए हनीमून पर नहीं जा रहा है।
ऐसी कौन सी वजह है जो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हनीमून पर लंबे समय के लिए ना जाने का फैसला किया है।
दीपवीर नहीं जाएंगे लंबे हनीमून पर
दीपिका-रणवीर ने जैसे ही अपने फैंस के साथ अपनी शादी की डेट शेयर की वैसे ही इनके सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार लोग कॉमेंट्स कर बधाइयां दे रहे हैं। हालांकि, इस कपल का वेडिंग डेस्टिनेशन अभी भी राज ही बना हुआ है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि दोनों इटली के लेक कोमो में एक-दूसरे के साथ सात फेरे लेंगे।
साथ ही इस कपल की हनीमून डेस्टिनेशन को लेकर भी बातें हो रही हैं। मीडिया सूत्रों की मानें तो दीपिका और रणवीर लॉग हनीमून पर लंबे समय के लिए नहीं जा पाएंगे। इसके पीछे की वजह दोनों के वर्क कमिटमेंट्स बताई जा रही है। रणवीर इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’ की शूटिंग कर रहे हैं जो दिसंबर में रिलीज होनी है। वहीं दूसरी तरफ दीपिका ने भी मेघना गुलजार की अपकमिंग फिल्म साइन कर ली है। ऐसे में इनका हनीमून पीरियड काफी छोटा होगा।
दीपिका के बर्थडे के लिए दूसरा हॉलीडे
रणवीर और दीपिका लंबे हनीमून पर नहीं जा पाएंगे इसलिए हो सकता है कि दीपिका पादुकोण के बर्थडे पर रणवीर सिंह दूसरे हॉलीडे का प्लान करें। 5 जनवरी को दीपिका पादुकोण का बर्थडे है और शादी के बाद उनका ये पहला बर्थडे है जिसे स्पेशल बनाने के लिए रणवीर सिंह दूसरा हॉलीडे प्लान करेंगे।
ऐसे किया रणवीर ने हनीमून प्लान
रणवीर सिंह ने हनीमून की प्लानिंग पहले से ही शुरू कर दी थी। रणवीर ने ‘सिंबा’ फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी को पहले से ही अपनी शादी की डेट के बारे में बता दिया था। शादी के बाद रणवीर और दीपिका काफी कम समय के लिए हनीमून पर जाएंगे और उससे लौटकर अपनी साइन की गईं फिल्मों पर फोकस करेंगे। हां, दीपिका के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए ये कपल किसी और हॉलीडे पर जा सकता है।
मुंबई और बेंगलुरू में रिसेप्शन
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई और बेंगलुरू में अलग-अलग रिसेप्शन रखेंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार 28 और 29 नवंबर को बेंगलुरू में परिवार और दोस्तों के लिए रिसेप्शन रखा जाएगा वहीं 30 नवंबर और 1 दिसंबर को मुंबई में पार्टी रखी जाएगी जिसमें करीब 3000 मेहमान शामिल होंगे।