दिल जीत लेंगी दीपिका-रणवीर की ये 5 रोमांटिक तस्वीरें, बार-बार देखेंगे आप
दीपिका और रणवीर एक-दूसरे से कितनी मोहब्बत करते हैं इसकी चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है। अगर आप इस खूबसूरत कपल की बेहद रोमांटिक ये तस्वीरें देखेंगी तो इन पर से अपनी नजर हटा नहीं पाएंगी। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने आखिरकार अपने रिश्ते को कुबूल करते हुए शादी की तारीख का ऐलान कर दिया है।
‘दीपवीर’ अब हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी इसी साल 14 और 15 नवंबर को होगी। वैसे तो काफी समय से दोनों के रिलेशनशिप में होने की अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन अब यह राज खुल गया है कि आखिर इनकी लव स्टोरी शुरू कहां से हुई।
दीपिका और रणवीर लव स्टोरी
दीपिका और रणवीर की जोड़ी सबसे पहले ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ में दिखाई दी थी। इस फिल्म को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म से दीपिका और रणवीर की जोड़ी हिट हो गई। इस फिल्म के शूट के दौरान साथ में बिताया समय ही इस कपल को नजदीक लाता गया।
इटली में करेंगे शादी
मीडिया सूत्रों की मानें तो दीपिका और रणवीर की शादी साउथ इंडियन स्टाइल में हो सकती है। दोनों शादी इटली के लेक कोमो में कर सकते हैं। इस कपल का वेडिंग डेस्टिनेशन अभी भी राज ही बना हुआ है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि दोनों इटली के लेक कोमो में एक-दूसरे के साथ सात फेरे लेंगे।
साथ ही इस कपल की हनीमून डेस्टिनेशन को लेकर भी बातें हो रही हैं। मीडिया सूत्रों की मानें तो दीपिका और रणवीर हनीमून पर लंबे समय के लिए नहीं जा पाएंगे। इसके पीछे की वजह दोनों के वर्क कमिटमेंट्स बताई जा रही है। रणवीर इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’ की शूटिंग कर रहे हैं जो दिसंबर में रिलीज होनी है। वहीं दूसरी तरफ दीपिका ने भी मेघना गुलजार की अपकमिंग फिल्म साइन कर ली है। ऐसे में इनका हनीमून पीरियड काफी छोटा होगा।
दीपिका के बर्थडे के लिए दूसरा हॉलीडे
रणवीर और दीपिका लंबे हनीमून पर नहीं जा पाएंगे इसलिए हो सकता है कि दीपिका पादुकोण के बर्थडे पर रणवीर सिंह दूसरे हॉलीडे का प्लान करें। 5 जनवरी को दीपिका पादुकोण का बर्थडे है और शादी के बाद उनका ये पहला बर्थडे है जिसे स्पेशल बनाने के लिए रणवीर सिंह दूसरा हॉलीडे प्लान करेंगे।
ऐसे किया रणवीर ने हनीमून प्लान
रणवीर सिंह ने हनीमून की प्लानिंग पहले से ही शुरू कर दी थी। रणवीर ने ‘सिंबा’ फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी को पहले से ही अपनी शादी की डेट के बारे में बता दिया था। शादी के बाद रणवीर और दीपिका काफी कम समय के लिए हनीमून पर जाएंगे और उससे लौटकर अपनी साइन की गईं फिल्मों पर फोकस करेंगे। हां, दीपिका के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए ये कपल किसी और हॉलीडे पर जा सकता है।
मुंबई और बेंगलुरू में रिसेप्शन
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई और बेंगलुरू में अलग-अलग रिसेप्शन रखेंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार 28 और 29 नवंबर को बेंगलुरू में परिवार और दोस्तों के लिए रिसेप्शन रखा जाएगा वहीं 30 नवंबर और 1 दिसंबर को मुंबई में पार्टी रखी जाएगी जिसमें करीब 3000 मेहमान शामिल होंगे।