भजन गायक अनूप जलोटा बिग बॉस 12 के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले कंटस्टेंट हैं। उन्हें इस शो के लिए हर हफ्ते 40 लाख रुपए मिलते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि वे अपनी गायकी से कितना कमाते हैं। वे एक महीने में लगभग 2 करोड़ रुपए कमा लेते हैं। वे अपनी परफाॅर्मेंसेस से कितना कमाते हैं यह पता लगाने के लिए दैनिक भास्कर ने भरत ओझा से बात की जो उनका काम और फाइनेंस डिपार्टमेंट संभालते हैं।
भारत में परफॉर्म करने के लिए अनूप 8 से 10 लाख रुपए चार्ज करते हैं। यह कंसर्ट 45 मिनट से 1 घंटे तक का होता है। उनकी टीम में 6 लोग हैं, जिसमें 5 म्यूजिशियन और 1 महिला सिंगर भी है। भारत में वे एक महीने में औसतन 12-15 कंसर्ट करते हैं।
इंटरनेशल परफॉर्मेंस के लिए अनूप एक कंसर्ट का 15-16 लाख रुपए लेते हैं। वे एक माह में 3-4 इंटरनेशनल कंसर्ट करते हैं। अनूप उन देशों में काफी पॉपुलर हैं जहां इंडियंस रहते हैं। उनके कंसर्ट की वहां काफी डिमांड रहती है।
27 अक्टूबर को अमेरिका में उनका एक कसंर्ट होने वाला था। लेकिन, उसे शायद पोस्टपोन करना पड़ेगा क्योंकि हम उनके बिग बॉसके घर से बाहर आने को लेकर श्योर नहीं है। हम ऑर्गनाइजर्स से बात कर रहे हैं। उन्होंने हमसे अक्टूबर के पहले हफ्ते तक इंतजार करने के लिए कहा है। अगर अनूप बाहर नहीं आते हैं तो यह इवेंट पोस्टपोन हो जाएगा।