गर्ल्स गैंग्स के साथ अलग अंदाज में नजर आई पाकिस्तानी एक्ट्रेस , Video देखकर आप भी उछल पड़ेंगे
पाकिस्तानी ‘पावरी गर्ल’ दानानीर मोबीन का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है। उनके वीडियो में म्यूजिक का तड़का देकर यशराज मुखाते ने और एंटरटेनिंग बना दिया है। इस पर बॉलिवुड के सिलेब्स के मजेदार वीडियोज सामने आ चुके हैं। अब पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस माहिरा खान ने अपनी फ्रेंड्स के साथ पर मजेदार वीडियो बनाया है। उनका ये वीडियो खूब देखा जा रहा है।
माहिरा खान पाकिस्तान ही नहीं इंडिया में भी खूब पॉप्युलर हैं। ‘पावरी गर्ल’ गर्ल के यशराज मुखाते वर्जन पर उन्होंने मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें वह अपने गर्ल गैंग के साथ पजामा पार्टी करती नजर आ रही हैं। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि उन्होंने दानानीर के साथ यशराज मुखाते को भी टैग किया है।
View this post on Instagram
शाहरुख खान की हिरोइन माहिरा हैं इंडिया में पॉप्युलर
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की 19 साल की इन्फ्लुएंसर दानानीर मोबीन का एक वीडियो खूब छाया है। इस पर खूब मीम बन रहे हैं। ‘रसोड़े में कौन था’ से पेमस हुए यशराज मुखाते ने इस वीडियो को और मजेदार बना दिया है। माहिरा खान शाहरुख खान के साथ ‘रईस’ फिल्म में नजर आई थीं। पाकिस्तान के साथ भारत में भी उनके चाहने वाले हैं।