फलों का सेवन करना हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। फलों के सेवन से शरीर को अनेक पोषक तत्व मिलते है। और अनेक बीमारियों से छुटकारा मिलता है। आजकल दिनभर की धूल-मिट्टी और प्रदूषण से लोगों को एलर्जी की समस्या हो जाती है। यह एक आम बीमारी है। लेकिन लंबे समय तक यह बीमारी रहने से व्यक्ति को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग अनेक दवाइयां का भी सेवन करते है। लेकिन ज्यादा फायदा नहीं मिल पाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताएंगे जो स्किन एलर्जी की समस्या को खत्म कर देते है।
कीवी
कीवी फल में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। जो स्किन एलर्जी को खत्म करती है। इसके अलावा संतरा और मौसमी जैसे खट्टे फलों के सेवन से भी स्किन एलर्जी की समस्या दूर होती है।
अनानास
अनानास में पर्याप्त मात्रा में ब्रोमलिन एंजाइम पाया जाता है। जो अस्थमा के मरीजों के लिए वरदान है। इसके अलावा अनानास के सेवन से स्किन एलर्जी की समस्या भी खत्म होती है।
सेब
रोजाना एक सेब खाने से शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है। और शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। सेब को छिलके सहित खाने से स्किन एलर्जी की समस्या खत्म होती है। क्योंकि सेब के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते है। जो स्किन एलर्जी को जड़ से खत्म करते है।