मनोरंजन
इस जगह होगा राखी सावंत का हनीमून, होने वाली सास ने कर दी है बुकिंग
राखी सावंत जल्द ही शादी करने जा रही हैं और उनके होने वाले पति ने उनके लिए हनीमून की जगह भी चुन ली है। दरअसल राखी सावंत कहां हनीमून मनाएंगी ये उनके होने वाले पति ने उन्हें बताया है लेकिन उनके हनीमून की बुकिंग राखी सावंत की होने वाली सास ने करवाई है।
31 दिसंबर को होगी राखी की शादी
बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का मौसम चल रहा है। दीपिका पादुकोण 14-15 नवंबर को दुल्हदन बनीं तो प्रियंका चोपड़ा 2 दिसंबर को दुल्हन बनेंगी। दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से शादी की तो प्रिंयंका निक जोनस से शादी करने जा रही हैं। इसी बीच राखी सावंत ने भी शादी करने का मन बना लिया है।
राखी सावंत हनीमून
राखी सावंत के हनीमून की टिकट उनकी होने वाली सास ने बुक कराई है। आप इस वीडियो को ही देख लीजिए, आपको पता चल जाएगा कि राखी सावंत के हनीमून को लेकर क्या बातें चल रही हैं।