आज ऐसी दिखती हैं सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड, तस्वीरें देख पहचानना मुश्किल
सलमान खान आज बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं जिनके नाम पर ही फिल्में सुपरहिट हो जाती हैं। सलमान खान को उनके प्रशंसक कई नाम से बुलाते हैं, कोई उनको बॉलीवुड में दबंग, तो कोई भाई जान कहकर बुलाता है। सलमान खान को बॉलीवुड का मोस्ट अवेटेड बैचलर भी माना जाता है। इतना ही नहीं सलमान खान के कई मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ अफेयर भी रह चुके हैं।
सलमान खान के अफेयर की बात करें, तो उन्होंने बॉलीवुड की कई खूबसूरत अभिनेत्रियों के साथ प्यार किया।जिसमें से संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ जैसी खूबसूरत अभिनेत्रियां भी शामिल हैं। लेकिन आज हम आपको उनकी सबसे पहली गर्लफ्रेंड की तस्वीर दिखाने जा रहे हैं, जो आज काफी बूढ़ी दिखाई देने लगी है, तो आइए जानते हैं कौन है वह।
तस्वीर में दिख रही इस महिला का नाम शाहीन बानो है, आपको बता दें कि शाहीन बानो ने 1990 में आई फिल्म में काम किया हुआ है। इसके अलावा शाहीन ने 1991 में फिल्म आई मिलन की रात में भी बतौर मुख्य अभिनेत्री काम किया था। उनको बॉलीवुड में कुछ खास सफलता नहीं मिल पाई और उन्होंने फिल्में करना छोड़ दिया।
आपको बता दें कि शाहीन बानो बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत मानी जाने वाली अभिनेत्री सायरा बानो की भतीजी हैं, शाहीन का सलमान खान के साथ अफेयर काफी सुर्खियों में रहा था। हालांकि कुछ पारिवारिक विवाद के कारण उनका यह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल सका और दोनों अलग हो गए।